नवरात्रि का त्योहार सोमवार यानी 26 सितंबर को शुरू हुआ है | पूरे भारत में इसे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है | उत्सव की धूम पूरे जोरों पर है, लोग न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में इस दौरान होने वाले आयोजनों में गरबा डांस कर रहे हैं | न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में दो लड़कियों द्वारा गरबा करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है | वायरल हो रहे इंस्टाग्राम रील में लड़कियों को नाचते हुए देखा जा सकता है | जबकि उनके आसपास की भीड़ उन्हें देख रही है और उनके डांस का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है |
लड़कियों ने किया गुजराती ट्रैक डकला पर डांस :
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां गुजराती ट्रैक डकला पर डांस कर रही हैं | वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया नवरात्रि आ रही है और गुज्जू पहले से ही धमाल मचाने के लिए तैयार हैं | उन्होंने टाइम्स स्क्वायर पर वीडियो बनाने की कहानी को भी शेयर किया है | उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने की योजना सुबह की थी लेकिन उन्होंने महसूस किया कि यह रात में काफी बेहतर दिखेगी |
उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा कि केवल रात के 12 बजे के बाद ही हम इसे बना सकते थे | इसलिए हमने इसे रात के 2 बजे बनाया | एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘गरबा हम गुजराती के कन कन मैं है |’ एक अन्य ने लिखा, ‘पारंपरिक ड्रेस में प्यारी लग रही हैं | ’ एक और ने लिखा, ‘यह बहुत अच्छा है | ’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अदभुत… आप दोनों ने धमाल मचा दिया | ’ वीडियो को अपलोड होने के बाद हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है |