सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहाँ इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दुल्हन अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेती है। फिलहाल, दुल्हन का कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन डांस करते नजर आ रही है। यकीन मानिए यह वीडियो आपको काफी पसंद आएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन नजर आ रही है। जिसे शादी के बाद सुसराल में लोगों ने डांस करने को बोला है। दुल्हन सिर पर काफी लंबा पल्लू रख कर डांस कर रही है। डांस शुरू करते ही वो एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन दे रही है जिसका कोई जवाब नहीं है। दुल्हन के साथ वहां मौजूद और भी महिलाएं उसका साथ देने के लिए अपनी जगह पर खड़ी होकर डांस कर रही हैं।
नई नवेली दुल्हन ने किया डांस :
शादी में जब दूल्हा दुल्हन डांस करते हैं तो शादी की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाता है | दूल्हा दुल्हन को डांस करते हुए देखना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है | अक्सर लोग दूल्हा दुल्हन के डांस को देखने के लिए पूरी तरह से अपना ध्यान उनकी तरफ केंद्रित करते हैं | आज के इस वीडियो में एक दुल्हन हरियाणवी गीत पर जबरदस्त डांस कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन साड़ी पहन कर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और घर में कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस स्टेप कर रही है | आप वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन घूंघट में ही रहकर ठुमके लगा रही है |
नई नवेली दुल्हन के डांस का वीडियो हुआ वायरल :
दुल्हन के डांस का ये वीडियो देख लोग काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते नजर आ रहे हैं | लोग नई नवेली दुल्हन के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं |