दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के इस दुनिया से जाने का मातम अभी शांत नहीं हुआ है और अब खबर आ रही है कि एक और मशहूर कॉमेडियन पराग कंसारा भी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं| पराग कंसारा को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज’ से पहचान मिली थी| उन्होंने इस स्टेज से लोगों को खूब हंसाया था|
राजू श्रीवास्तव के बाद अब इस मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक :
मशहुर कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर पराग कंसारा के निधन की जानकारी दी है| सुनील पाल कॉमेडियन पराग कंसारा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बेहद भावुक नजर आए|
21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का हुआ था निधन :
View this post on Instagram
21 सितंबर को मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया था। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था| वह जिम में कसरत कर रहे थे| हार्ट अटैक के बाद राजू श्रीवास्तव को सीधा एम्स अस्पताल ही ले जाया गया था|
एम्स में भर्ती होने के बाद राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई लेकिन राजू की हालत फिर भी नाजुक बनी रही| जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था| राजू श्रीवास्तव को बचाने की तमाम कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका| लगभग 42 दिनों तक राजू श्रीवास्तव की जिंदगी मौत से लड़ी लेकिन आखिरकार मौत जीत गई|
कौन थे पराग कंसारा :
पराग कंसारा गुजरात के वडोदरा में रहते थे |उन्हें कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से पहचान मिली जहां वो बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे | वो इस शो के पहले सीजन में नजर आए थे | भले ही शो में पराग विनर नहीं बने लेकिन लोगों ने उनकी कॉमेडी को खूब पसंद किया था | ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के अलावा पराग “कॉमेडी का किंग कौन” जैसे शो में भी दिखाई दिए थे | हालांकि, पराग काफी सालों से किसी शो में नजर नहीं आए थे | इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने की वजह से पराग को साल 2011 में जेल भी जाना पड़ा था |