सोशल मीडिया पर कई तरह के जानवरों के वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं | इनमें से कुछ वीडियोज जानवरों की फाइट के होते हैं तो कुछ जानवरों के रेस्क्यू के होते हैं | जहां एक तरफ लोगों को सांप के नाम से ही डर लगने लगता है तो वहीं कुछ लोगों को सांपों के वीडियोज देखना पसंद होता है | इस वीडियो को देखकर लोगों की जान हलक में आ गई होगी | इस वीडियो में एक कोबरा को किसी के घर में छिपे हुए देखा जा सकता है | कोबरा बेहद जहरीले सांपों में से एक होता है | लोगों से इससे दूर रहना चाहिए बताया जाता है | यह चूहे खाने का बहुत शौकीन होता है | कोबरा चित्तीदार, काले और भूरे रंग का होते हैं | इस सांप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी तेजी से वायरल हो रहा है |
उड़ीसा राज्य के भद्रक जिले की है घटना :
वायरल हो रहे इस वीडियो के शुरुआत में एक स्नेक रेस्क्युअर को किसी के घर में जाते हुए देखा जा सकता है | यहां एक बड़ा सा नीले रंग का कंडाल दिखाई देगा | आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक सांप कंडाल के नीचे छुपकर बैठा हुआ है | रेस्क्युअर और कोबरा के बीच में बड़ी देर तक जद्दोजहद चलती रही | शख्स बार-बार कोबरा को कंडाल के नीचे से बाहर निकालने की कोशिश करता रहा और अपनी इस कोशिश में सफल भी हुआ | कंडाल से बाहर निकलकर जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने कोबरा को देखा, सबके होश ही उड़ गए | आप भी इस वीडियो को देखकर हक्के-बक्के रह गए होंगे |
वीडियो हुआ वायरल-
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर शेयर किया गया है | इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है | वहीं जिस घर से कोबरा का रेस्क्यू किया गया उसके मालिक कहना है कि जब तक घर में सांप रहा पूरा परिवार खौफ में रहा | लेकिन 10 मिनट के अंदर ही कोबरा रेस्क्यू कर लिया गया | फिलहाल उन्होंने राहत की सांस ली है | लेकिन हमेशा के लिए एक डर बैठ गया है | कहीं फिर से कोबरा न आ जाए |