शारदीय नवरात्रि का समापन हो चुका है।दशहरे के मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर रामलीला का आयोजन किया गया था, जिसमें कलाकारों ने अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर भी काफी वीडियो वायरल हुए। इसी कड़ी में दशहरे पर एक रावण ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। आलम ये है कि रावण का यह स्वैग लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
बीच सड़क ठुमके लगाते हुए आया नजर :
ये तो हम सब जानते हैं दशहरे के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है। लेकिन, सोशल मीडिया के जमाने में कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में हम कई बार सोच भी नहीं सकते। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक रावण मस्त होकर हरियाणवी गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना ’52 गज का दामन’ बज रहा है। वहीं, रावण गाना सुनते ही ठुमके लगाने लगता है। जिस अंदाज और जोश के साथ रावण डांस कर रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो :
भारी बारिश के कारण रावण का मरना हुआ कैंसिल,
इसी खुशी में रावण का जोरदार डांस मंदोदरी के साथ….😅 pic.twitter.com/LLZ63jKrOi
— Poo’s world (@Poosworld1) October 5, 2022
वीडियो देखकर आपका मन भी जरूर गदगद हो गया होगा। यह वीडियो धमाल मचा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं।