सपना चौधरी अपने जबरदस्त मेकओवर की वजह से आजकल चर्चा में बनी हुई हैं | ग्रूमिंग के साथ उनका डांस स्टाइल भी बदला है | अब वे बॉलीवुड गानों पर भी डांस कर धमाल मचा रही हैं | सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे ”नागिन धुन” पर शानदार डांस कर रही हैं | देसी मूव्स की तरह सपना चौधरी के नागिन डांस मूव्स भी शानदार हैं | वीडियो में सपना चौधरी का मस्त अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है | ब्लू कलर के सूट में वे काफी खूबसूरत लग रही हैं | हाल ही में एक इवेंट में सपना चौधरी ने बॉलीवुड स्टाइल में डांस कर सभी को सरप्राइज कर दिया था | सपना ने ये वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया | इसमें वे बॉलीवुड के कई हिट पार्टी सॉन्ग पर थिरकती नजर आईं | वे ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ और ‘हम्मा-हम्मा’ पर डांस करती दिखीं | अपने डांस से सपना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं |
ब्लु सूट में नागिन डांस से मचा रहीं बवाल :
बिग बॉस-11 से निकलने के बाद से सपना के सितारे बुलंदियों पर हैं | एक ओर जहाँ उनके शॉकिंग मेकओवर ने फैंस को हैरान किया | वहीं अब उनका नागिन स्टाइल डांस छा रहा है | फैंस को रोजाना सपना चौंका रही हैं | हाल ही में उन्होंने रेट्रो लुक में फोटोशूट कराया है | तस्वीरों में उन्हें पहचानना नामुमकिन सा है | अब वे पहले से ज्यादा मॉर्डन और खूबसूरत हो गई हैं |
चाचा के साथ जुगलबंदी :
वायरल वीडियो में एक चाचा के बीन के धुन पर सपना का नागिन डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है | चाचा के साथ गजब की जुगलबंदी देखी जा सकती है |
इस विडियो को हजार से ज्यादा लोगों ने देखा | वीडियो को काफी लोगों ने पसंद कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दी है |इनके फैंस को इनका यह अलग गानों पर डांस बेहद पसंद आया है | हरियाणवी गानों पर धमाल मचा दिया | सपना को काफी बार भोजपुरी और पंजाबी के गानों से बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी है।