अक्सर सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों की कुछ ना कुछ वीडियो पोस्ट होती रहती है | कहा गया है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और जब चाहे आसपास से कुछ भी कुछ सीखा जा सकता है | वैसे ही आप भी अपने पालतू जानवरों को कुछ ना कुछ सीखाते होंगे | वैसे तो पालतू जानवरों में कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है | उनमें संतोष करने की आदत काफी होती है , जैसे जब भी उन्हें अधिक भूख लगती है तो कभी-कभी उन्हें थोड़े में ही संतोष करना पड़ जाता है | उन्हें जब भी कुछ अच्छी चीज दीजिये तो प्यार से खाते हैं | अपने मालिक के सबसे करीब होते हैं | उनके सामने मालिक को कोई चोट नहीं पहुंचा सकता | हर पल सतर्क रहते हैं | अपने मालिक के दूर जाने पर दुखी होते हैं और जब बाहर से मालिक आते हैं तो खुश भी बहुत होते हैं |
ऐसा कह सकते हैं कि कुत्ते के अंदर भी भावनाएं होती हैं | जिन्हें वह अलग – अलग अंदाज में दिखाते हैं | ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता अपनी मालकिन को आइसक्रीम खाते देख ललच रहा है |
मालकिन को आइसक्रीम खाते देख की ऐसी हरकत :
View this post on Instagram
एक पालतू कुत्ते और उसके मालकिन का बहुत ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है | जिसमें मालकिन आइसक्रीम खा रही है | जिसे देखकर कुत्ता भी खाने के लिए ललचने लगता है | आप देख सकते हैं जब मालकिन आइसक्रीम खाती है तो किस तरह कुत्ता भी खाने का लालच करने लगता है | मालकिन ने उसे आइसक्रीम तो नहीं दी लेकिन जितनी बार में वह जीभ से आइसक्रीम चाटती है, कुत्ता भी अपनी जीभ बाहर निकाल कर ऐसा महसूस करता है जैसे वह भी आइसक्रीम खा रहा है |
कुत्ता आइससक्रीस को देखकर जिस तरह की हरकत कर रहा है | उसे देख कर कोई भी हंसने लगेगा |
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत लाइक बटोर रहा है | लोगों को कुत्ते की हरकत पर काफी मजे आ रहे हैं | बहुत कम समय में इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल रहे हैं | सच कहा है किसी ने इस सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी छुप नहीं सकता है |