सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां एक से एक मजेदार चीजें शेयर होती रहती हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ को देखकर तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। इनमें शादियों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक साली ने सबके सामने जीजा के साथ जो किया उसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।ये वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं |
वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके :
View this post on Instagram
ये तो हम सब जानते हैं शादी में मौज-मस्ती ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता है? कई बार दोस्त-यार माहौल बनाते हैं। तो कभी-कभी सालियां महफिल लूट लेती हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। दोनों के अलावा और भी लोग स्टेज पर मौजूद हैं। दुल्हन की बहनें भी उनके साथ बैठी हैं। सबकुछ सामान्य लगता है, अचानक दुल्हन की एक बहन सबके सामने दूल्हे को किस करने लगती हैं। ये देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती हैं। कुछ लोग तो जमकर ठहाके लगाने लगते हैं |
इस नजारे को देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। वहीं, जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि साली ने तो महफिल लूट ली, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने तो सारी हदें पार कर दी, बेचारी दुल्हन का क्या होगा?