देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है | सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं | सबसे ज्यादा दूल्हा और दुल्हन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं, लेकिन इन दिनों दूल्हे की बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है | वीडियो में दूल्हे की बहन अपने भाई की बारात के मौके पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही है |
दूल्हे की बहन का जलवा :
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की बहन अपने भाई की शादी में जबरदस्त डांस परफॉर्मे कर रही है | इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह छा गया है | वीडियो में आप बहन का डांस देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे | वीडियो में बहन का डांस देखकर आप भी कह देंगे कि उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता |वीडियो में दूल्हे की बहन का डांस देखकर किसी की भी नजर उस पर से हट नहीं रही है | देखा जा सकता है कि दूल्हा घोड़े पर सवार होकर शादी के वेन्यू पर एंट्री ले रहा है | इस दौरान बारात में सबसे आगे दूल्हे की बहन दिखाई देती है | वह ढोल नगाड़े की बीट पर धमाकेदार डांस करती दिख रही है | बहन का डांस देखकर हर किसी की नजरें उस पर थम रही हैं | लोग कह रहे हैं कि उन्होंने कभी ऐसा बिंदास डांस नहीं देखा होगा |
दूल्हे की बहन का वीडियो वायरल :
दूल्हे की बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | वीडियो को नेटिजंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं | वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं दूल्हे की बहन पूरी बारात पर भारी पड़ गई है | वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है |