सोशल मीडिया पर कभी कुछ ऐसे भी वीडियो देखने को मिल जाते हैं।जो हैरान परेशान कर देते हैं। जिसे देखने के बाद ऐसा कुछ होने का उम्मीद तो रहता नहीं है, लेकिन होता देख हैरानी हो जाती है।
शख्स को तालाब में नहाना पड़ा मंहगा
वायरल वीडियो में आप देखेंगे एक शख्स तालाब में नहा रहा होता है।इसी बीच जाने अनजाने में उसके साथ कुछ ऐसी घटना घटित हो जाती है कि वह उस घटना से बेहाल हो जाता है। आप देखेंगे कि बेखबर शख्स पानी में नहा रहा होता है कि तभी हंस ने उसे अपना शिकारी समझ कर उस पर हमला कर दिया।
शख्स पर हंस ने किया हमला
जिस तालाब में शख्स नहा रहा था। उसी में दो हंस भी थे। एक हंस शख्स को अपनी ओर आता देख गुस्से में आ जाता है और वह अपने चोंच से शख्स पर हमला कर देता है। शक्स जब जब पानी से अपने सिर को बाहर निकालता हंस उस पर हमला करते जाते। जिससे किसी तरह शख्स ने भागकर अपनी जान बचाई।
वायरल हुआ वीडियो
View this post on Instagram
इस वीडियो को एक्टर शक्ति कपूर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करने के दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘लाफ बाबा लाफ…’ जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है और लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं।हालांकि यह देखने में मजाकिया लगे।। लेकिन वाकई परिस्थिति काफी खतरनाक साबित हुई थी। उस शख्स के लिए और शख्स ने किसी तरह उस परिस्थिति से खुद को बचाया।