सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियोज काफी वायरल होते हैं। ऐसि ही एक वीडियो वेडिंग पार्टी का है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन केक काटने के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही सेकंड खुशी के पल को दूल्हे के दोस्तों ने आकर तहस-नहस कर दिया। दोस्तों के हरकतों से दूल्हा भी काफी हैरान हैं और पार्टी का माहौल भी काफी बदल जाता है। पार्टी में आए दूल्हे के दोस्त ने अपने हाथों से वेडिंग केक को खराब कर दिया। जिसे देखकर दूल्हा ही नहीं दुल्हन भी काफी हैरान हैं।
दोस्तों ने की ऐसी हरकत
वायरल हो रहे हैं वीडियो में आप देखेंगे कि सफेद गाउन पहने दुल्हन और डार्क ग्रे टक्सीडो पहने दूल्हा दिख रहा है। दोनों शादी के केक को काटते नजर आ रहे हैं। तभी अचानक दूल्हे के दोस्त वहां पहुंचे और दोनों हाथ से केक को निकालकर पहले दुल्हन के चेहरे पर लगाने की कोशिश करते हैं फिर दूल्हे की तरफ बढ़ते हैं, लेकिन दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पीछे हट जाते हैं।
शादी का केक बर्बाद होता देख जब दूल्हा दुल्हन के चेहरे का रंग उड़ जाता है। यही नहीं दुल्हन को काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती है लेकिन इस पूरे मामले को शांत रखना चाहती थी। इस हरकत के बाद दुल्हन काफी गुस्से में नजर आ रही थी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gentlemanspb नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे 42 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं शायद दूल्हे ने इसलिए मारा होगा क्योंकि उसका यह व्यवहार अनुचित था। यूजर्स दोस्त के इस व्यवहार से काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।