सुंदर लड़की के ऊपर लंगूर के बच्चे ने बरसाया प्यार

The baby of the langur showered love on the beautiful girl

जानवरों में भी हम इंसानों की तरह भावनाएं होती हैं। वह भी दुख, खुशी और प्रेम को महसूस करते हैं। हम इंसानों के जैसे अपने साथी से जिस तरह लगाव होता है, वैसा ही प्रेम जानवरों में भी देखने को मिलता है।
अब बच्चे चाहे जिसके भी हो प्यारे तो होते ही हैं | सोशल मीडिया पर अब लंगूर और एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इसमें जो अंत में देखने को मिला वो काफी चौंकाने वाला दृश्य है। हालांकि यह दृश्य देखकर आपको हंसी भी आएगी |
वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की किसी टूरिस्ट स्पॉट पर लंगूर और उसके बच्चे के पास बैठ जाती है। वो अपने हाथों से लंगूर के बच्चे को सहलाती है। लेकिन तभी लंगूर का बच्चा बहुत ही आराम से लड़की को पकड़ के किस कर देता है। लड़की खुद के साथ हुई इस हरकत पर यकीन नहीं कर पाती है और सन्न रह जाती है।

लंगूर के बच्चे ने दिखाया अपना प्यार :

लंगूर एक तरह से बंदरों की प्रजाति में ही आते हैं। ये बड़े ही शरारती और चंचल होते हैं। इनका मन भी जिज्ञासा से भरा होता है। खासकर लंगूर के बच्चों में चीजों को जानने की बड़ी उत्सुकता होती है।

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो :

इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह अपनी हंसी कंट्रोल नही कर पा रहा है। लोगों को ये बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “हमसे अच्छी किस्मत को लंगूर के बच्चे की है। इसे अपनी लाइफ का पहला किस मिल गया।” फिर एक और शख्स लिखता है “आज की जनरेशन के बच्चे कुछ ज्यादा ही एडवांस होते हैं। फिर वह बच्चा इंसान का हो या जानवर का।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO