इंटरनेट पर एक से बढ़कर शादी से जुड़े वीडियो वायरल हुआ करते हैं। लोग अपनी शादियों को शानदार और सबसे अलग बनाने के लिए कुछ न कुछ नया हमेशा ट्राई करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो सबसे अलग तो है ही लेकिन हां खतरनाक होने के साथ सबको हैरान करने वाला भी है।
कभी क्या आपने सोचा है कि शादी में स्टंट किया जाए, तो यही जवाब होगा नहीं। दरअसल स्टैंड बेहद ही अनुभव और रिलैक्स से करने की जरूरत पड़ती है, लेकिन शादी में इतना धूमधाम और तामझाम होता है कि स्टंट करना काफी मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा भी जोड़ा है जो अपनी शादी में कुछ ऐसा करता है। जिसे देखकर लोग डर जाते हैं।
यह जोड़ी हॉलीवुड फिल्म के सेट पर स्टंट करने वाले पेशेवर स्टंट बाज गेबे जेसोप और अंबीर बम्बिर एक दूसरे से मिले। वेडिंग रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन द्वारा किया गया स्टैंड का वीडियो डीजे और वेडिंग फोटोग्राफर रोस पॉवेल ने अपने टिकटॉक पर पोस्ट किया है और यह वीडियो को पोस्ट करते वक्त कैप्टन में लिखा है- जब स्टंट लोग शादी करते हैं।
वीडियो में आप फूलों का एक गुलदस्ता जलता हुआ लहराते हुए देख सकते हैं। जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन की पीठ पर आग फैल गई। इस दौरान मेहमानों के सामने हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ने लगे। दूल्हा दुल्हन कपल पूरे स्टैंड के दौरान शांत रहें, लेकिन आग बुझाने वाले दो लोगों ने तुरंत आग बुझाया
View this post on Instagram
पॉवेल ने कहा प्रशिक्षित पेशेवर हैं। इसे घर पर ना आजमाएं। इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है उनके बच्चे जब बड़े होंगे तो उन्हें एहसास होगा कि उनके माता-पिता उसे ज्यादा कूल हैं।