सोशल मीडिया पर जहां शादी से जुड़े एक से एक खूबसूरत वीडियो वायरल होते हैं तो कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं जो शादी के रस्मों से जुड़े होते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा इन रस्मों के बीच देखने को मिल जाता है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।
दूल्हे के बिना खाने लगी दुल्हन
जयमाला की रस्म के बाद ही दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खाना खाती है जैसा कि आजकल रिवाज चल चुका है, लेकिन कुछ दुल्हन से इतनी देर इंतजार नहीं किया जाता है और ऐसे में वह कुछ इसने पहले ही खा लेती हैं। जिससे आगे के कार्यक्रम में उन्हें भूख ना लगे। सोशल मीडिया पर भी इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने दुल्हन को जोर की भूख लगी है। जिसे वह कंट्रोल नहीं कर पा रही है।
वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन से सब्र नहीं हो पाता है और वह इस खाना देखकर उस पर टूट पड़ती है। बारात आने से पहले ही फूड स्टॉल से खाना मंगवा कर दुल्हन चायनीज फूड थाली का आनंद उठाने लगती है। हैवी ज्वेलरी के साथ ब्राउन लहंगे में दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट thestreetfoodcentre से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में दुल्हन ने लिखा सॉरी मैं फूडी बहू हूं और मेरे ससुराल वालों यह पसंद करते है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों का प्यार खूब मिला है।