अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि शादी मत कर, बहुत पछताओगे। ऐसा व्यक्ति अपने अनुभवों से कहता है। हालांकि, जीवन निर्वाह के लिए शादी अनिवार्य है। बात रही, शादी के बाद जीवन कैसा बितेगा, तो यह कुंडली मिलान पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नाड़ी और भकूट दोष लगने पर विवाह उपरांत वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। इसके लिए इन दोषों का निवारण जरूरी है। उसके बाद ही परिणय सूत्र में बंधना चाहिए। कुंडली मिलान के बिना शादी करने वाले लोगों के जीवन में विवाह बाद बाधा आती है। हालांकि, विचार न मिलने पर भी मतभेद होता है। इसके लिए देख सुनकर ही शादी करनी चाहिए।वहीं, जब दुल्हन गुस्से वाली मिल जाए, तो फिर शादी के बाद घर का मंजर कैसा रहता है? यह बात तो दूल्हा बढ़िया तरीके से बता सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि काफी देर से दुल्हन बारात के आने का इंतजार कर रही होती है | फिर उसने जो तांडव मचाया कि आपने कभी नहीं देखा होगा |
नाराज हुई दुल्हन ने मंडप में आने से मना :
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक दुल्हन सज-धजकर दूल्हे के आने का इंतजार करती है | जैसे हर एक दुल्हन को होता है कि अब बारात आयेगी | हर एक लड़की उस पल एक अलग ही दुनिया में होती है | वो इस उम्मीद में होती है कि दूल्हा कुछ ही देर में बारात लेकर आता होगा फिर सभी रस्में निभाई जायेगीं लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब बारात नहीं आती तो दुल्हन गुस्सा हो जाती है | दुल्हन को जब बुलाने के लिए उसका भाई आता है तो वो साफ मना कर देती है कि वो नहीं जाएगी |
जब नाराजगी हुई खत्म :
इस वीडियो मे आप देख सकते हैं कि दुल्हन आगे कहती दिख रही है कि वो एक घंटे लेट आए हैं इसलिए वो भी एक घंटे के बाद ही मंडप में जाएगी |