सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं | कभी वे आपको हंसाते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं | इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की भरे बाजार में डांस करते दिखाई दे रही है | इस लड़की के पीछे एक शख्स अजीबोगरीब तरीके से नाच रहा है |जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा, उसकी हंसी छूट गई |
लड़की के पीछे नाचने लगे चाचा :
अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है pic.twitter.com/PoLcw8U5Vs
— 24 (@Chilled_Yogi) October 6, 2022
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में जींस, टॉप पहने एक लड़की भीड़-भाड़ वाले बाजार में डांस करती दिख रही है | लेकिन वीडियो देखते वक्त आपका ध्यान उस शख्स पर जाएगा जो अजीबोगरीब तरीके से लड़की के पीछे नाच रहा है |
वो शख्स लड़की के डांस मूव्स की नकल करने की कोशिश कर रहा है | जबकि, लड़की इस बात से बेखबर है | शख्स अपनी ही धुन में नाच रहा है | आसपास खड़े लोग उसे देखकर हंस रहे हैं | बैकग्राउंड में ‘दिलबर, दिलबर…’ सॉन्ग बज रहा है |
वीडियो हुआ वायरल :
इसे अबतक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है | हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं | वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है | “