घोड़ा काफी समझदार जानवर होते हैं | इन जानवरों को शान की सवारी माना जाता है। इंसान और जानवरों के बीच एक खास रिश्ता होता है अक्सर लोग अपने पालतू कुत्ता, बिल्ली या घोड़े की किसी परिवार के सदस्य जैसा ख्याल रखते हैं। घोड़े जितनी रफ्तार से भाग सकते हैं उतनी ही तेजी से उनका दिमाग भी चलता है।
लेकिन कभी-कभी बेवजह के मजाक लोगों पर भारी भी पड़ जाते हैं, चाहे वो मजाक इंसान के साथ किया जाए या जानवरों से ही क्यों न किया जाए | कई बार ऐसा होता है कि लोग मस्ती-मजाक के मूड में नहीं होते हैं और ऐसे में कोई उनके साथ मजाक करे, ‘छेड़खानी’ करने की कोशिश करे तो फिर गुस्सा आना तय है और गुस्से में तो लोग कुछ भी कर जाते हैं | बेवजह परेशान और मस्ती-मजाक करने पर तो गुस्सा जानवरों को भी आ जाता है और फिर उसके कभी-कभी भयंकर परिणाम भी देखने को मिल जाते हैं | आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को घोड़े को बेवजह परेशान करना भारी पड़ गया | घोड़े ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि फिर शायद ही वो कभी किसी घोड़े के पास जाने की हिमाकत करे |
घोड़ा शख्स ने मारी ऐसी जगह लात मारता कि शख्स वहीं लगा उछलने :
View this post on Instagram
दरअसल, घोड़े ने उसे जोरदार लात मारी और ऐसी मारी कि वह वहीं सड़क पर ही निढाल होकर गिर पड़ा | वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स घोड़े को लेकर सड़क पर से गुजर रहा है, तभी उसके पीछे एक शख्स ताली बजाते हुए आता है और उसे पीछे से छूते हुए परेशान करने की कोशिश करता है | फिर क्या, इसपर घोड़ा भड़क उठता है और शख्स को शानदार सबक सिखा देता है | घोड़ा अपने दोनों पिछले पैरों को उठाकर शख्स के सीने पर जोरदार वार करता है, जिससे शख्स तुरंत ही वहीं पर गिर जाता है | इसीलिए कहा जाता है कि जानवरों से भी हमेशा प्यार से पेश आना चाहिए | अगर उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे तो फिर उसका परिणाम भी आपको ही भुगतना पड़ेगा |
इस वीडियो को अब तक मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं | कोई कह रहा है कि “वह इसी लायक था |” तो कोई कह रहा है कि “वह भाग्यशाली था कि उसकी जान बच गई |”