कई बार सोशल मीडिया पर शादी की ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसपर यकीन करना बहुत मुश्किल होता है। शादी के दिन ज्यादातर कपल के चेहरे पर हम रौनक देखते है। और वह दोनो कपल शादी के दिन काफी मुस्कुराते हुए नजर आते है। लेकिन कई शादी में देखा जाता है कि दूल्हा या दुल्हन में से अगर किसी से छोटी सी गलती हो जाये तो विवाद खड़ा हो जाता है और ये विवाद कई बार इतना बड़ा हो जाता है इससे शादी भी टूट जाती है। आजकल शादी का ट्रेंड जोरो पर है और पूरे भारत मे आये दिन शादी हो रही है। आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दूल्हा दुल्हन में हुआ लड़ाई :
Wedding gone Wrong 👹 pic.twitter.com/cx2NohrKbz
— Tarek Fatah (@TarekFatah) October 6, 2022
इंटरनेट पर वायरल हुई इस वीडियो में देखा जा सकता है। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन वरमाला की रश्म के लिए खड़े हुए रहते है। इसी बीच दुल्हन दूल्हे को जो मिठाई खिलाने वाली होती है, लेकिन दूल्हे की नजर कैमरामैन की तरफ होती है। इस दौरान दुल्हन हाथ मे मिठाई लेकर थोड़ा इंतजार करती है , इस बीच जब दूल्हा उसकी तरफ नही देखता तो दुल्हन का पारा गुस्से में सातवें आसमान पर हो जाता है।
इसके बाद जो होता है उसपर आप आसानी से यकीन नही कर सकते। इसके बाद दूल्हा दुल्हन के मुँह पर जानदार थप्पड़ जड़ देता है। जवाब में दुल्हन भी गुस्से में तिलमिलाए हुई रहती है और दुल्हन भी इस थप्पड़ का शानदार जवाब देते हुए दूल्हे के मुँह पे थप्पड़ जड़ कर दूल्हे के मुँह को लाल कर देती है। इसके बाद दोनों में जंग छिड़ जाती है और दोनो एक दूसरे के थप्पड़ मारने लगते है। ये सारा तमाशा शादी में आये हुए लोग देखते रहते है लेकिन इनकी लड़ाई को शांत करने कोई नही आता।
इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है और इस वीडियो को देखने के बाद मज़ा ले रहे है।