वैसे तो सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता है। सोशल मीडिया पर कभी बच्चों का डांस वीडियो सामने आता है तो कभी बुजुर्गों के डांस का वीडियो आग की तरह फैलता है। वहीं महिलाएं भी मौका मिलते ही डांस धमाल मचाने में पीछे नहीं हटतीं। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप लोट – पोट हो जायेंगे |
डांस और सिंगिंग देख लोटपोट हुए लोग :
कहते हैं डांस और सिंगिंग हर कोई नहीं कर सकता है लेकिन यदि आपको डांस और सिंगिंग नही आती या उसमें आप हद से ज्यादा बुरे हैं तो इसे पब्लिक में सबके सामने करने की गलती नहीं करनी चाहिए। खासकर इस सोशल मीडिया के जमाने में ऐसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है। आपका पूरे देश में मजाक बन जाता है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आंटी मार्केट में है। तभी वह “कैसे आये गोरी हम तोहरे घरमा” गाना गाने लगती हैं। इस गाने को गाते हुए वह डांस भी करने लगती है। लेकिन आंटी का डांसिंग स्टाइल इतना अनोखा और मजेदार होता है कि सामने वाले की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है।
वीडियो पर आए दिलचस्प कमेंट्स :
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर ये आंटी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी आंटी को गाते और नाचते देखा वो पागल हो गया है। वायरल होते ही वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी आने लगे। एक यूजर ने लिखा ‘अरे ये तो रानु मंडल पार्ट 2 है।’ फिर दूसरे ने कहा ‘आंटी इस प्लेनेट की नहीं है। ये कोई एलियन है जिसने महिला का रूप धारण किया हुआ है।’ आंटी की हरकतें देख एक और शख्स कहता है ‘ये कौन से ग्रह का प्राणी है?’ बस ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।
वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स भी अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं | वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं|