कहते हैं कि कॉलेज लाइफ हर किसी के लिए यादगार होती है | किताबों की दुनिया के बीच हर तरह के दोस्तों के साथ जिंदगी का हर एक लम्हा बेहद खूबसूरत और कीमती लगने लगता है | हाल ही में एक ऐसा ही ब्वॉयज हॉस्टल का वीडियो हर किसी के होश उड़ा रहा है | वीडियो में एक स्टूडेंट पर तो डांस का ऐसा खुमार चढ़ा कि, वो टॉयलेट सीट के ऊपर चढ़कर कमर मटकाते हुए जबरदस्त डांस करने लगा, जिसके साथ-साथ अन्य छात्र भी नाचने लगे |
भोजपुरी गाने पर किया डांस :
वायरल हो रहे इस डांस के वीडियो को देखकर आपका भी हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाएगा | वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना ‘पतली कमरिया मोरी…’ बज रहा है, जिस पर एक लड़का टॉयलेट सीट पर चढ़कर कमर मटकाते नजर आ रहा है | वीडियो में और भी लड़के ताल से ताल मिलाकर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं | वीडियो को देखने के बाद आपका भी हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाएगा |
इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल :
View this post on Instagram
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है | वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है | वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिेक्शन दे रहे हैं | इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का हंस हंस कर बुरा हाल हो रखा है | लड़कियों के साथ साथ लड़कों का यह वीडियो काफी ट्रेन में चल रहा है |