पंडाल में किया लोकगीत पर जबरदस्त डांस , पीछे बैठे लोग लगे झुमने

Tremendous dance on folk songs performed in the pandal, people sitting behind began to dance

संगीत की कोई भाषा नहीं होती। वाद्य यंत्रों के साथ तालियों के ताल से भी माहौल बेहतर हो सकता है। दुर्गा पूजा पंडालों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऐसे ही आनंद के क्षण देखे जा सकते हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में लोक संगीत बजे मगर सुर ताल ऐसा कि भाषा की समझ नहीं होते हुए भी लोगों ने खूब आनंद लिया। लोग संगीत में डूबे, लोक संगीत की धुन पर खूब नाचे |
सोशल मीडिया की दुनिया में अब हर चीजों की अपनी अलग अलग महत्व होती जा रही है, जैसे बॉलीवुड गानों को लोग सुनना देखना और उस पर झूमना खूब पसंद करते हैं लेकिन भोजपुरी और हरियाणवी गानों को लोग कम ही सुनते और देखते थे लेकिन अब सोशल मीडिया पर भोजपुरी में ऐसा तहलका मचाया कि वह देश से निकलकर विदेशों तक पहुंच गया। ठीक ऐसे ही लोकगीत की भी अब धीरे-धीरे महत्ता इंटरनेट की वजह से बढ़ती जा रही है। अब लोगों को इंटरनेट पर लोकगीत से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपने डांस के जलवे दिखा कर लोगों को चौंका दे रहे हैं। ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग लोकगीत पर डांस करते नजर आए।

एक शख्स ने जब लगाये ठुमके :

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें आप देख सकते हैं कि एक पंडाल सजा हुआ है जिसमें लोगों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दे रही है | सभी वर्ग के लोग इस पंडाल में मौजूद है जहाँ लोकगीत का कार्यक्रम चल रहा है | जैसा कि आप देख सकते हैं कि आगे स्टेज खाली है और पीछे लोग दरी पर जमीन पर बैठे हुए हैं | उस खाली जगह पर कुछ लड़के लोक गीत पर झुमते हुए नजर आते हैं | उसी बीच वहां एक शख्स आता है जिसे एक लड़का उन सबके साथ डांस करने को कहता है और फिर अपने डांस का ऐसा जबरदस्त कमाल दिखाते हैं कि उन्हें देखकर महिलाएं तक झूमती नजर आ रही हैं। वे भी अपने ही जगह खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं आगे इस वीडियो में उस शख्स के साथ और एक दो शख्स डांस करते हुए नजर आ रहे थे बाद में थक कर बैठ गए और अकेला शख्स उस लोकगीत पर पूरे पंडाल पर छाया रहा।
शख्स का जबरदस्त डांस देखकर वहां बैठे लोग झूम रहे थे। वही लोग गीत गाने वाले गायक थी डांसर को देखकर हैरान थे। लोग इस वीडियो को लाइक करने के साथ -साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी देने से पीछे नहीं हट रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock