सड़क के बीचो-बीच लड़े दो सांड :
आजकल आए दिन आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है | आए दिन सड़कों पर एक नई समस्या का सामना लोग कर रहे हैं | सड़कों पर इंसानों से ज्यादा तो जानवर देखने को मिलते हैं | सड़क पर छुट्टा जानवरों के विचरण से काफी कुछ दिक्कतें लोगों को उठानी पड़ती है | इन पशुओं के डेरे से आए दिन यातायात प्रभावित होता है | नगरपालिका भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रही है और साथ ही पशुपालक भी अपने पशुओं को छोड़ देते हैं | सड़कों पर आए दिन पशुओं की लड़ाई से काफी हानि पहुंचती है | शहर में आवारा पशुओं की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है | सबसे ज्यादा समस्या तो तब होती है जब अचानक से यह पशु आपस में भिड़ने लगते हैं , जिससे कितने राहगीर और आसपास के लोग घायल हो जाते हैं | ऐसी ही एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है | जिसमें दो सांड आपस में भिड़ जाते हैं |
बीच बाजार में लड़े 2 सांड , लोगों की दुकानों को कर डाला तहस-नहस :
View this post on Instagram
बीच सड़क पर दो सांड के लडने की घटना हरदोई जिले के बिलग्राम की सदर बाजार की है | जहां दो सांड आपस में इस तरह लड़े जैसे दंगल चल रहा हो | सड़क पर इस लड़ाई में दोनों में से कोई भी हार नहीं मान रहा है | दोनों के बीच घंटों लड़ाई हुई | इस लड़ाई के दौरान कई राहगीरों को चोट बहुत से लोग थोड़ा घायल भी हो गए | इस संग्राम के चलते कई दुकानदारों के दुकानों के बोर्ड टूट गए और दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए | किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत करके सांडो को भगाया तब जाकर लड़ाई खत्म हुई | हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उनकी इस महायुद्ध की वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली | जब भी आपके सामने ऐसी घटनाएं हो तो आप उचित दूरी बना ले वरना यह जानलेवा भी हो सकता है |