सोशल मीडिया न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का एक अच्छा जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लडकियाँ हैं जो लहंगे में डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक हरियाणवी गाने “डीजे पर बंदूक चल जाएगी “पर डांस कर रही हैं। दोनों ने ही घुंघट ले रखा है | वीडियो में दोनों एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स कर रही हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोगों की नजर उनपर से नहीं हट रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के जीते दिल :
डांस कर रही इन लडकियों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
उनके डांस ने लोगों को हैरान किया तो उनके ठुमको ने दिल चुरा लिया। दोनों के डांस स्टेप लाजवाब है तो दोनों ही डांस के मामले में कहीं से कम नहीं है। वीडियो पर अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक आ गए हैं और साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।