टिक-टॉक स्टार अंजली अरोड़ा को आज बच्चा-बच्चा जानता है | कच्चा बादम से फेमस हुई अंजली अरोड़ा हाल में एमएमएस लीक का शिकार भी हुई थीं | जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी | सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा था | हालांकि इसपर उन्होंने अपनी बात साफ-साफ रख दी थी | इस बीच अंजली अरोड़ा का एक और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है |
आप सभी उर्फी जावेद को तो जानते ही होंगे | इस नाम को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा | उर्फी जावेद इस समय सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं | आए दिन वो अपनी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं | इस बीच उनका और अंजली अरोड़ा का वीडियो सामने आया है |
इस वीडियो में दोनों डांस करते हुए नजर आ रही हैं | जिस गाने पर डांस कर रही हैं | वो गाना है “हाय हाय ये मजबूरी..ये मौसम और ये दूरी” ऐसे में फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जमकर इसे शेयर कर रहे हैं |
दोनों ने इस गाने को ही क्यों चुना? :
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले ही उर्फी जावेद का एक गाना रिलीज हुआ है | इस गाने के बोल हैं – हाय हाय ये मजबूरी..ये मौसम और ये दूरी | जिसमें वह बारिश में भींगते हुए डांस कर रही हैं |
इस गाने में उर्फी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है | जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं | वैसे गाने की बात नहीं करें फिर भी वह हमेशा हॉट ही लगती हैं | वैसे उर्फी जावेद हमेशा से ही अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर जानी जाती है | कभी जीन्स तो कभी शंख से बने कपड़े पहन वह निकल जाती हैं | जिसके लेकर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन उर्फी को दुनिया की बातों का फर्क नहीं पड़ता है | वह अपने आप से काफी खुश हैं | उर्फी जावेद ‘का हाय हाय ये मजबूरी..ये मौसम और ये दूरी गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है |