हरियाणा की शान सपना चौधरी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं | सपना चौधरी बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ सिंगर और एक्ट्रेस भी हैं | हरियाणवी डांसर सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी नई-नई वीडियोज शेयर करती रहती हैं | एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं | इसी बीच उनका लेटेस्ट वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | दरअसल सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया डांस वीडियो शेयर किया है | शेयर किए वीडियो में सपना अपना आउटफिट फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं | खासतौर पर अपना घाघरा | दरअसल उनके वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना प्ले हो रहा है वो भी घाघरे पर बेस्ड है | इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं | एक्ट्रेस डार्क ग्रीन कलर का घाघरा और पिंक कलर की चोली पहनी हुई हैं | सपना के चाहनेवालों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है |
खूब चर्चा है बाज़ार में :
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “ये खबर छपी है अख़बार मे, हमारी खूब चर्चा है बाज़ार में |” एक्ट्रेस हर बार अपने वीडियो के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं | बता दें, बतौर स्टेज डांसर सपना ने खूब नाम हासिल किया | आज हरियाणा में कई लड़कियां ऐसी हैं जो सपना चौधरी बनने का ख्वाब देखती हैं | सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है |
सपना चौधरी को बिग बॉस के घर से भी काफी शोहरत हासिल हुई थी | बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्हें कई गाने मिले | उन्हें बॉलीवुड में भी अपनी पहचान हासिल की है | वहीं अपनी शादी को लेकर भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रहती हैं | अब एक्ट्रेस एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं |