उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। स्कूटी पर सवार एक महिला पुलिस से भिड़ गए और महिला ने बीच सड़क पर जमकर पुलिस के साथ हाथापाई की। महिला रॉन्ग साइड में स्कूटी से जा रही थी। इसी वजह से पुलिस ने उनको रोका और इसी बात पर मैडम बेकाबू हो गई और बिना सोचे समझे पुलिस से हाथापाई करने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कैसे महिला ने पुलिस वालों से हाथापाई की।
पुलिस वालों से महिला ने किया हाथापाई—
मेरठ में पुलिस को एक महिला को सही बात बताने पर पुलिस वालों के साथ मारपीट पर महिला उतर आई थी। पुलिस बार-बार समझा रही है लेकिन वह महिला पुलिस से जबरदस्ती भिड़ने पर आमादा है। यह पूरा मामला बुढानि के एक पुलिस चौकी का है। जहां महिला रॉन्ग साइड से स्कूटी से जा रही थी। इस पर दरोगा ने उनकी स्कूटी रोका और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला इस बात को समझने को तैयार नहीं है और नहीं तो उसने सैंडल निकालकर महिला पुलिसकर्मी की तरफ फेंक दिया।
गलती मानने को नहीं हुई तैयार
मेरठ में जब रॉन्ग साइड से आई स्कूटी सवार को पुलिस ने रोका तो क्या हुआ? #Meerut #UttarPradesh pic.twitter.com/0OxE9V2GdO
— Zee News (@ZeeNews) May 5, 2022
महिला पुलिसकर्मी उसे रोकती रही समझाती रही, लेकिन वह महिला समझने को तैयार ही नहीं। वीडियो में यह साफ दिख रहा है। महिला रॉन्ग साइड से चल रही है। ऐसे में पुलिस कर्मी का उसे रोककर समझाना बिल्कुल सही था, लेकिन महिला जब नहीं मानी तो उसे हिरासत में ले लिया गया। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।