दुनिया में ऐसे कई खतरनाक जानवर हैं, जिन्हें देखकर आपके होश उड़ सकते हैं | खतरनाक जानवरों में से एक मगरमच्छ भी है जो अपने मजबूत जबड़े से अचानक हमला कर सकता है | सोशल मीडिया पर कई तरह के वायरल वीडियो चलते रहते हैं | कहीं, कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई तो कहीं शेर-भैंस के बीच जानलेवा हमला | कुछ इसी तरह का एक और वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है | यह वीडियो मगरमच्छ और कछुए के बीच का है, जब मगरमच्छ ने अचानक कछुए पर हमला कर दिया, लेकिन कछुए ने अपने शातिर दिमाग से जान बचा ली |
नाकाम रहा मगरमच्छ का हमला :
जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि खुले मैदान में एक मगरमच्छ पहले जमीन पर लेटा होता है, तभी वहां एक कछुआ भी आ पहुंच जाता है | मगरमच्छ के करीब पहुंचते ही कछुआ रुक जाता और इसी का फायदा उठाते हुए मगरमच्छ उस पर हमला कर देता है | उसने कछुए को चबाने के लिए अपने जबड़े में रखा | लेकिन मगरमच्छ इस बात से अनजान होता है कि आखिर उसे कैसे शिकार बनाया जाए | कछुए के पीठ पर अपने जबड़े से चबाने की कोशिश करता है , लेकिन मजबूत पीठ को वह चबा नहीं सका और आखिर में मगरमच्छ नाकाम रहता है |
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है |