सोशल मीडिया पर डांस के तमाम वीडियो की भरमार है | इनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो यूजर्स के दिल पर राज करते हैं | बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान की खूबसूरत लड़की आयशा अपने शानदार डांस के लिए सुर्खियों में छाई हुई है | इस बीच एक और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है | इसकी खूब चर्चा हो रही है | उसके डांस ने लोगों को दीवाना कर दिया है | दरअसल यह डांस वीडियो मिस आगरा रह चुकीं नेहा लक्ष्मी का है |
सपना चौधरी के गाने पर किया डांस :
View this post on Instagram
वीडियो में नेहा को युवाओं में बेहद हिट सपना चौधरी के गाने “तेरी आख्यां दा काजल” पर डांस करते देखा जा सकता है | नेहा इस गाने पर बिंदास डांस करते नजर आ रही है | नेहा लाल रंग की साड़ी पहनी हैं जिसमें वह काफी हॉट लग रही है। नेहा तीन बार मिस आगरा बन चुकी हैं इसलिए उनके इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है | वह अक्सर अपनी नई – नई डांस वीडियो अपने अकाउंट पर अपलोड करती रहती हैं |
अब तक 65 लाख व्यूज :
इस डांस वीडियो को अब तक 65 लाख व्यूज मिल चुके हैं | 90 हजार से भी ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है | नेहा के इस डांस वीडियो पर काफी लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी जहिर की हैं | एक यूजर ने लिखा है, “आपके डांस का तो मैं दीवाना हो गया |” तो दूसरे यूजर ने लिखा, “लाल साड़ी में तो आपने सभी को फेल कर दिया |”