बॉलीवुड के दबंग खान के चाहने वाले की संख्या करोड़ों में है और यह करोड़ों संख्या केवल देश ही नहीं विदेशों में भी शामिल है। सलमान खान को अगर उम्र के तौर पर देखा जाए तो उनकी गिनती बूढ़े में होगी लेकिन वह अपने फिटनेस की वजह से आज भी वैसे ही तन्दुरूस्त और स्मार्ट एक्टर हैं। जिन पर आज भी लड़कियां मरती है। आज भी उनके अभिनय का जादू लोगों पर चल जाता है।
उनकी फिल्में आज भी वैसे ही हिट होती हैं। वैसे तो इस अभिनेता के साथ कई अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी रही, लेकिन आज भी सलमान खान शादी के पक्ष में नहीं दिखते हैं। और न ही उनका शादी करने का मूड बन रहा है। तो ऐसे में उनके फैंस को उनके सौहजारों करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक कौन होगा। यह सवाल जरूर आता है, तो सलमान खान ने खुद इस बारे में बात करते हुए बताया था।
सलमान खान ने बताया था कि उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति किसको जाएगी। एक बार उन्होंने बात भी किया था इसके विषय में, मैं शादी करूं या ना करूं मेरे जाने के बाद मेरी आधी संपत्ति ट्रस्ट को जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट की अगर मानें तो फिलहाल अभिनेता सलमान के पास 23 सौ करोड़ है। सलमान खान दुनिया के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में हैं। उनके पास खुद का एक प्राइवेट जट भी है। वहीं महंगी लग्जरी गाड़ियों के साथ खुद का एक फॉर्म हाउस है, जिसमें वह अक्सर अपना समय बिताने जाते हैं।