अपनी रिसेप्शन पार्टी में दूल्हा दुल्हन ने किया बॉलीवुड गाने पर जबरदस्त डांस

The bride and groom did a tremendous dance on Bollywood songs in their reception party

सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है | कुछ वीडियोज दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट्स के होते हैं तो कुछ बारातियों के अजब-गजब डांस के होते हैं | ऐसा ही एक वीडियो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है |
आपने अक्सर शादियों में डांस किया होगा | ट्रेंड के हिसाब से तो दूल्हा-दु्ल्हन समेत उनके रिश्तेदार भी शादी के फंक्शंस के लिए डांस सीखते हैं | लेकिन कुछ लोग इतना जोरदार डांस करते हैं कि उन्हें किसी कोरियोग्राफर की जरूरत ही नहीं पड़ती | इस दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है | इस वीडियो में दुल्हन की अदाओं को देख कोई भी इसका फैन बन सकता है | दुल्हन के चेहरे से शादी की खुशी साफ-साफ झलक रही है |

बॉलीवुड के “तेरे संग यारा” गाने पर किया डांस :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा ही जबरदस्त वीडियो शेयर किया गया है | इस वीडियो में दुल्हन अपने लाल रंग के लहंगे में गजब कहर ढा रही है | इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है | इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन को बॉलीवुड के “तेरे संग यारा” गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है | दुल्हन के चेहरे को देखकर ही आप इसकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं | लोग दोनों के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं | बहुत से लोग इस ट्रेंडिंग वीडियो को देखकर खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं | दोनो का डांस देखकर सभी मेहमान भी चौंक गए होंगे |

वीडियो हुआ वायरल :

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब एंटरटेन हुए | इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है | बहुत से लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है | कमेंट सेक्शन में भी कई लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आए | कुछ ने हार्ट वाले इमोजी तो कुछ ने फायर वाले इमोजी पोस्ट किए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO