फौजी भाई का भोजपुरी गाने पर ताबड़तोड़ डांस का वीडियो हुआ वायरल

Video of Fauji Bhai's dance on Bhojpuri song went viral

सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल एक लड़के का डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर शेयर किया गया है। कई लोगों का डांस देखकर, आपका भी नाचने का मन करने लगता होगा। इस वीडियो को देखकर भी आपके साथ कुछ ऐसा ही होगा लेकिन ऐसा डांस करने के लिए आपको एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

“ले ले आई कोका कोला” भोजपुरी गाने पर किया डांस :

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है | खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के द्वारा गाया हुआ गीत “ले ले आई कोका कोला” पर फौजी ने अपने डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया है | वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के “फिजिकल अकादमी” का है | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी लड़के बैठे हुए हैं और उनका ही एक साथी लड़का भोजपुरी गीत पर अपना डांस उन लोगों के सामने दिखा रहा है | उसके डांस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने हुटिंग शुरू कर दी और जोरदार तालियां भी बजाईं |

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो :

इस वायरल वीडियो को अब तक 280k से ज्यादा बार देखा गया है | इस लड़के का जोरदार डांस देखकर कमेंट सेक्शन में लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं। कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो से लड़के के टैलेंट को खूब प्यार और अटेंशन मिल रहा है। लड़के के चेहरा का कॉन्फिडेंस देख कई लोग काफी इम्प्रेस हुए। सोशल मीडिया पर डांस के वीडियोज की कोई कमी नहीं है लेकिन इन वीडियोज में से लोगों को कुछ ही याद रहते हैं और ये वीडियो उनमें से ही एक है।
वीडियो को खूब व्यूज मिल रहे हैं। आपको बता दें कि वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने हार्ट वाले इमोजी भेजे तो कुछ ने फायर वाले इमोजी पोस्ट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO