विजय माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 को कर्नाटक में मंगलौर के बंटवाल शहर में हुआ था | विजय माल्या के पिता का नाम विट्ठल माल्या था जो एक अरबपति थे | इनको दुनिया भर के अमीर लोगों में “किंग ऑफ गुड टाइम” के नाम से जाना जाता है | भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है | सोमवार को लंदन की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी | लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज एम्मा अर्बथनॉट ने यह फैसला सुनाया | 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप है | पिछले साल अप्रैल में प्रत्यर्पण वॉरंट पर गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर है | कोर्ट के फैसले से पहले माल्या ने ट्वीट कर कहा था कि “मैंने एक भी पैसे का कर्ज नहीं लिया, कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस ने लिया था | बिजनेस में असफलता के कारण पैसा बकाया है |” माल्या ने कहा कि “मैंने मूल राशि का 100 प्रतिशत लौटने की पेशकश की है |” बता दें कि माल्या 14 दिन के भीतर इस फैसले को ब्रिटिश उच्च न्यायालय में चुनौती भी दे सकता है | विजय माल्या से जुड़ी 10 खास बातें कुछ इस तरह है :
1. विजय माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 को कर्नाटक में मंगलौर के बंटवाल शहर में हुआ था |
2. माल्या की प्रारम्भिक शिक्षा कोलकाता के लॉ मास्टीने स्कूल से हुई, इसके बाद उसने सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की |
3. विजय माल्या के पिता का नाम विट्ठल माल्या था जो एक अरबपति थे | विट्ठल माल्या United Spirits के पूर्व चेयरमैन थे |
4. विट्ठल माल्या की मृत्यु के बाद विजय माल्या मात्र 28 साल की उम्र में वर्ष 1973 में United Spirits का अध्यक्ष बन गया था |
5. विजय माल्या ने दो शादियां की थी | माल्या की पहली शादी समीरा त्याबजी से हुई | जबकि दूसरी शादी रेखा से हुई | माल्या और रेखा एक दूसरे को बचपन से जानते थे |
6. माल्या और समीरा त्याबजी का एक बेटा है जिसका नाम सिद्धार्थ माल्या है | जबकि माल्या और रेखा की दो बेटियां हैं जिनका नाम लाइला माल्या और तान्या माल्या हैं |
7. विजय माल्या पहली बार साल 2002 में कर्नाटक से निर्दलीय सांसद के तौर पर चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचा था |
8. विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस की स्थापना वर्ष 2005 में की थी, किंगफिशर एयरलाइंस को फरवरी 2013 में बंद कर दिया गया था |
9. विजय माल्या को दुनिया भर के अमीर लोगों में “किंग ऑफ गुड टाइम” के नाम से जाना जाता है |
10. विजय माल्या वर्ल्ड इकॉनॉमिक्स फोरम द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ‘कल का नेता’ अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है |