फेमस यूट्यूब व्लॉगर अरमान मलिक एक बार फिर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के एक साथ प्रेग्नेंट होने की वजह से सुर्खियों में हैं | हाल ही में, अरमान ने अपनी पत्नियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों ही पत्नियों के बेबी बंप दिख रहे हैं | हालांकि, इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद, अरमान को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया | लोगों ने पूछा कि आखिर यह कैसे मुमकिन है?
व्लॉगर अरमान मलिक की लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है | उन्होंने 2011 में पायल से शादी की और दोनों का एक बेटा चिरायु है | हालांकि, पायल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, उन्होंने कृतिका को डेट करना शुरू कर दिया और डेटिंग के एक हफ्ते के अंदर ही उन्होंने 2018 में शादी भी कर ली | अरमान की दोनों पत्नियां अब एक साथ प्रेग्नेंट हैं |
अरमान ने किडनी से की थी दोनों पत्नीयों की तुलना :
अरमान मलिक इस बार काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं | उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों के बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में ट्रोल करने वालों की बाढ़ आ गई | यह तस्वीर अब तक वायरल हो चुकी है और इसे कई लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं | अरमान पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे जब एक वीडियो में उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों की तुलना किडनी से करते हुए दिखाया था कि वह दोनों को समान रूप से प्यार करते हैं | पायल मलिक और कृतिका मलिक दोनों ही कंटेंट क्रिएटर हैं |
दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की खबर हुई वायरल :
View this post on Instagram
दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही ट्रोलिंग शुरू हो गई थी | यूजर्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे ‘चीप’ तक कह दिया है | एक यूजर ने कमेंट किया है कि “आखिर ये कौन सी लड़कियां हैं जो पति शेयर कर लेती हैं |” एक यूजर ने लिखा, “यार ये दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हैं!”
मलिक के इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स :
मलिक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं | उन्होंंने 2011 में पायल से शादी की थी और उनका चिरायु नाम का एक बेटा भी है | इसके बाद उन्होंने 2018 में कृतिका से शादी की | कथित तौर पर कृतिका पायल की बेस्ट फ्रेंड हैं | तभी से परिवार के चारों सदस्य एक साथ रह रहे हैं | पायल और कृतिका अक्सर तस्वीरों में साथ नजर आती हैं |