बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है | UAE में ‘डंकी’ की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान उमराह के लिये मक्का पहुंच गए हैं | कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने मक्का जाने की ख्वाहिश जताई थी | वो पल भी आ गया है, जब शाहरुख वहां उमराह के लिये पहुंच गये हैं |
किंग खान ने किया उमराह :
अब तक ये अनुमान लगाया जा रहा था कि शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे हैं | पर अब ये कंफर्म हो गया है | साउदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करके कंफर्म किया है कि किंग खान ने मक्का पहुंच कर उमराह किया है | सुपरस्टार के उमराह के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वो सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं |
उमराह के लिये पहुंचे शाहरुख खान :
वीडियो में शाहरुख खान को फैंस और सेक्योरिटी से घिरे हुए देखा जा सकता है | शाहरुख खान को अलग लुक में देख कर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं |
उमराह करने की जताई थी इच्छा :
अब तक हमने शाहरुख खान के बहुत से रूप देखे हैं | पर उनका ये रूप पहली बार देखने को मिला है | कुछ वक्त पहले किंग खान ने ट्वीट करके उमराह करने की इच्छा जताई थी | अब देखिये वो पल भी आया जब शाहरुख खान की ये मन्नत भी पूरी हो गई | शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “मक्का-मदीना इंशा अल्लाह जल्द ही | सभी को खुश करना चाहते हैं | जब मैं बच्चा था जब मेरे पास एक खिलौना पियानो था | इसे याद करता हूंँ | सउदी नहीं जा पाया |”